खागा हाईवे नवीन मंडी के पास शुक्रवार की रात किसी वाहन की टक्कर से दो प्रतिबंधित मवेशियों की मौत हो गई थी। दोनों के शव हाईवे पर पड़े थे। अंधेरे में ही किसी अराजक तत्व ने एक मवेशी का सिर धड़ से अलग कर गायब कर दिया।
शनिवार सुबह शिवसेना के युवा अध्यक्ष शुभम मिश्रा व भाजपा के अरुण मोदनवाल साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और इस अराजकता पर आक्रोश जताया। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने जांच के बाद जेसीबी बुलाकर शवों को हाईवे किनारे दफन कराया और तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।