फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से कक्षा छह के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। क्षतिग्रस्त पुलिया से नहर में गिरने से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों में पुलिया की जर्जर हालत को लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण आए-दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन

कठवारा गांव निवासी प्रमोद पासवान का बेटा नीरज (13) गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। शनिवार की दोपहर प्रमोद पनी पत्नी शिवदुलारी के साथ खेत में गेहूं की कतराई कर रहा था।
नीरज माता-पिता के लिए खाने का डिब्बा लेकर घर से निकला और जैसे ही नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर नीचे बह रही नहर में जा गिरा।
नीरज को डूबता देखकर आसपास के लोगों ने छलांग लगाई और किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से मां शिवदुलारी बदहवास हो गई।
मृतक के दो भाई अनुराग और अंशू हैं। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई मर्तबा अधिकारियों से पुलिया की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें