फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौर्या, चौधरी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता- दिनकर

Sun, 10 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
राधानगर में नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर का स्वागत करते बसपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर ने शनिवार को कहा कि बसपा सर्व समाज की सुरक्षा के लिए बनी है। वह उसी के हित की लड़ाई लड़ रही है। बसपा नेताओं की पार्टी नहीं है, यह बाबा साहब और कांशीराम की पार्टी है। स्वामी प्रसाद मौर्या, आर के चौधरी के चले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह लोग समाज व दल की कम अपने हित की ज्यादा सोच रहे थे। दूसरी पार्टी में इन्हें वह सम्मान नहीं मिलने वाला जो बसपा ने दिया।
विज्ञापन



नेता प्रतिपक्ष विधानमंडल दल बसपा गयाचरण दिनकर बांदा से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ  लौट रहे थे। शहर के राधानगर चौराहे पर बसपाइयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बसपा का कोई नया मुद्दा नहीं है। वह प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा करने, जनता का विकास करने के अपने पुराने मुद्दे को लेकर ही विस चुनाव लड़ेगी। बसपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आएगी।


उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में प्रदेश की कानून- व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। इसके बावजूद सपाई विकास की बात कर रहे हैं। इस सरकार में अगर कोई विकास हुआ है तो वह अपराधों का है। सपा सरकार की कार्यशैली से जनता आजिज आ चुकी है। जनता 2017 के विधानसभा चुनाव मेें सपा को करारा जवाब देगी। नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करने वालों में सपा के जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, समीर त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, दिनेश तिवारी खलीफा, ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, राधेश्याम अंबेडकर, विनोद गौतम, मो. आसिफ, वीरप्रकाश लोधी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें