फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मौरंग के 28 डंप किए सीज, मौरंग के कागजात भी नहीं दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में हाईवे किनारे मौरंग का डंप लगाने वालों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की गई है। टीम ने 28 जगहों पर डंप सीज किया है। धरपकड़ से मौरंग कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम को मौरंग के कागजात भी नहीं दिखा सके। मौरंग के मालिक भी सामने नहीं आए। लावारिस मानकर प्रशासन से करीब बीस हजार घन मीटर मौरंग सीज की है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद झा, खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ अवैध मौरंग भंडारण की जांच करने पहुंचे। टीम ने सबसे पहले शांतिनगर स्थित एक कालेज के मैदान में अवैध डंप को सीज किया। शहर हाईवे पर पांच जगहों पर मौरंग के डंप मिले। उनके कोई कागजात दिखाने सामने नहीं आया।
उसके बाद टीम लखनऊ हाईवे पर मार्ग पर पहुंची। बेरागढ़ीवा में डंप सीज किए। यहां कुछ लोगों ने ऐतराज जताया। वह भी कागजात नहीं दिखा सके। उनके पास मौरंग की पुराने रवन्ने तक नहीं मिले। लखनऊ बाईपास चौराहे से असनी मार्ग तक 20 जगहों पर अवैध मौरंग का भंडारण मिला। खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि करीब 20 हजार घनमीटर अवैध मौरंग डंप सीज की गई है। कोई कागजात लेकर आया तो उसकी जांच की जाएगी। अवैध मौरंग की नीलामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें