फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या के बाद युवक का शव कुएं में फेंकने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
थरियांव थाने में पकड़ा गया हत्यारोपी अरविंद उर्फ संजय - फोटो : पुलिस)
विज्ञापन
थरियांव। प्रेम प्रसंग में महेंद्र कुमार की पीटकर हत्या करने के मुख्य आरोपी युवती के मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के फरार पिता की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। असोथर थाना क्षेत्र के विधातीपुर गांव निवासी सुरेश रैदास के पुत्र महेंद्र कुमार (28) का रामपुर थरियांव की शिखा से प्रेम प्रसंग था। शादी के लिए महेंद्र दबाव बनाता था। वह तीन जनवरी की रात प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। यहां उसकी हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस शिखा, उसकी मां नीलम व मौसी पूनम को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी शिखा का मौसा अरविंद उर्फ संजय व पिता कमलेश फरार थे। पुलिस ने संजय के मथुरा में रहने वाले बड़े भाई को दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मथुरा से बचकर कानपुर में रहने वाले छोटे भाई के पास पहुंचा है। दोनों भाइयों की मदद से पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर सकी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि संजय को हनुमानपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। साजिश के तहत संजय को युवती ने फोन किया था। फोन के बाद डंडा लेकर संजय पहुंचा था। उसने ही महेंद्र पर पहले वार किया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है। फरार कमलेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें