फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल पंप से नकदी चोरी करते नकाबपोश चोर कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। विजयीपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से सोमवार रात नकाबपोश चोर ने नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव स्थित लाला मौर्या एनर्जी स्टेशन पंप पर सोमवार रात सेल्समैन कार्यालय का ताला बंद कर बाहर सो रहे थे। सेल्समैन ने तेल बिक्री के 13 हजार 330 रुपये पैंट की जेब में रखकर कार्यालय के जंगले के पास हैंगर में टांग दिए थे।
रात करीब 11:30 बजे एक नकाबपोश चोर पेट्रोल पंप पहुंचा और जंगले से लकड़ी के सहारे पैंट निकालकर उसमें रखी नकदी पार कर दी। सुबह जागने पर सेल्समैन को रुपये चोरी होने की जानकारी हुई। उसने पेट्रोल पंप के मैनेजर सोमबीर सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मैनेजर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और मैनेजर ने पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें चोर दिखाई दिया। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें