फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। पति और पत्नी के बीच चल रही अनबन में पत्नी ने बुधवार को जान दे दी। दोपहर में शव घर में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के चकबरारी बिलंदा निवासी मुंशी लोधी ने करीब पांच साल पहले अपनी बेटी माधुरी देवी (26) की शादी खागा कोतवाली के मियापुर मजरे कुल्हरिया निवासी मन्नू लोधी के साथ की थी। मन्नू खेती करके परिवार पालता है। शादी के बाद माधुरी को दो बेटियां भी हुर्इं। पिछले कुछ समय से पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सप्ताह भर पहले विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत कर मामला सुलझाया भी था। बुधवार की दोपहर जब ससुराली घर से बाहर चले गए तो इस दौरान माधुरी ने क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन जब घर लौटे तो उन्हें पता चला। खबर मिलने पर मायके पक्ष से मुंशी लोधी व अन्य परिवारीजन भी गांव आ गए और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक खागा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

.........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें