बहुआ(फतेहपुर)। यमुना नदी के ओती मौरंग खंड चार में बुधवार को मंडलीय टीम अवैध खनन की जांच को पहुंची। खंड में पोकलैंड मशीन से खनन करते पकड़ा है। खदान में हड़कंप मच गया। ट्रकों में लोडिंग बंद हो गई। टीम ने मशीन को सीज किया। संचालकों को पहले से टीम के आने की भनक लग गई थी। खदान से निकली टीम ने बांदा की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई।
प्रयागराज मंडल से मंडलीय अधिकारी डा. राजेश कुमार सिंह, मंडल सर्वेयर अजय भान यादव, खनिज अधिकारी मिथिलेश पांडेय, एसडीएम प्रमोद कुमार झा ने ओती खंड चार के पट्टा धारक वामदेव ग्लोबल फर्म पहुंची। टीम ने खनन स्थल से करीब चालीस फिट गहराई से खनन करने वाली पोकलैंड मशीन को को पकड़ा। पोकलैंड मशीन को सीज किया। टीम ने खंड में अवैध खनन की जांच की। खनन क्षेत्र के आसपास रास्ते के किनारे काफी बड़े भूभाग पर सफेद बालू जमा दिखी। सफेद बालू ईंट भट्ठों में पथाई के काम आती है। बालू के पास जेसीबी के निशान दिखे। इसके बाद टीम शाम को अढ़ावल खदान के खंड दस जांच करने पहुंची। टीम खदानों के आसपास देर रात तक मौजूद है। ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई का अभियान चलाया जाएगा। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि जांच टीम अभी मौजूद है।