फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छोटी दीपावली पर भी बाजार गुलजार, वाहन-मिठाइयां खूब बिकी

विज्ञापन
फोटो-42-मिठाई की खरीदारी व उपहार पैक करवाते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। धनतेरस शनिवार को होने के कारण कुछ लोगों ने वाहनों की डिलीवरी नहीं ली थी, जिसे अब छोटी दीपावली यानी रविवार को पूरा किया गया। बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। मिठाई की दुकानों पर काजू बर्फी और मेवे के लड्डुओं की विशेष मांग रही। साथ ही लोग ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट्स और अन्य मिठाइयों के गिफ्ट पैक भी तैयार कराते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को धनतेरस पर व्यापार 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था। हालांकि कुछ ग्राहक वाहन लेने नहीं पहुंचे। इनमें से कुछ ने शनिवार का दिन अशुभ मानते हुए डिलीवरी नहीं ली। जबकि कुछ जिले से बाहर थे। रविवार को भी बाइक शोरूम में खरीदारी जारी रही।
छोटी दीपावली पर जहां कई लोग पहले से बुक किए वाहनों की डिलीवरी लेने पहुंचे, वहीं कुछ ने बड़ी दीपावली के दिन डिलीवरी के लिए नई बुकिंग कराई। मिठाई में इस बार स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखा गया। बाजार में ज्वेलर्स, मोबाइल, बर्तन, पूजन सामग्री, लाई-चूरा, गणेश-लक्ष्मी मूर्तियों, मोमबत्ती और फलों की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


35 लोगों ने कराई गाड़ी की बुकिंग
हांडा शोरूम के मैनेजर मोहम्मद आशिफ ने बताया कि धनतेरस पर शनिवार को 51 लोगों ने गाड़ी की डिलीवरी ली थी। वहीं करीब 10-15 लोग शनिवार होने के कारण दीपावली पर डिलीवरी लेंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के लिए रविवार को भी करीब 35 लोग बुकिंग करा चुके हैं। इसके साथ ही 50 गाड़ियों की सेल हो चुकी है।

देसी घी से बने बेसन के लड्डू खूब बिके
मिठाई विक्रेता राधारमन द्विवेदी ने बताया कि सभी प्रकार की मिठाई की बिक्री हो रही है। पूजा के लिए लोग देसी घी के बेसन के लड्डू की खरीदारी ज्यादा कर रहे है। त्योहार पर अपनों को उपहार देने के लिए लोगों की पहली पसंद मेवे के लड्डू और काजू बर्फी बनी हुई है। इसके साथ ही बच्चों के लिए चाकलेट्स की पैकिंग करा रहे हैं।

मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी खूब बिके
बाजार में रविवार को लोग पूजन सामग्री के साथ ही मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते नजर आए। इसके साथ लाईचूरा, खील, गट्टा, रूई, दीया और माेमबत्ती की भी खरीदारी करने में जुटे रहे। सबसे अधिक बिक्री दिवाली को लेकर पूजन सामग्री, दीया और लाई चूरा की रही।

फोटो-42-मिठाई की खरीदारी व उपहार पैक करवाते लोग। संवाद

फोटो-42-मिठाई की खरीदारी व उपहार पैक करवाते लोग। संवाद

फोटो-42-मिठाई की खरीदारी व उपहार पैक करवाते लोग। संवाद

फोटो-42-मिठाई की खरीदारी व उपहार पैक करवाते लोग। संवाद

फोटो-42-मिठाई की खरीदारी व उपहार पैक करवाते लोग। संवाद

फोटो-42-मिठाई की खरीदारी व उपहार पैक करवाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें