फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला और युवती को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने महिला और युवती को बहलाकर ले जाने की शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी बृहस्पतिवार को स्कूल में पढ़ाने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। खोजबीन में पता चला कि खखरेरू थाना क्षेत्र के पुरमई गांव निवासी अनुज बहलाकर ले गया है। पत्नी घर से नकदी और जेवर भी ले गई है। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। उधर, असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि शनिवार को बहन को राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी शिवांश दुबे एक साथी के साथ बहन को बहलाकर ले गया है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें