फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली दुकानें, रौनक हुए बाजार

विज्ञापन
शहर के लाला बाजार में चहल पहल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन-4 में जिला प्रशासन की ओर से छूट मिलते ही बुधवार को करीब 58 दिन बाद नई दुकानें खुल गईं। मिठाई, बर्तन, गैस चूल्हा, हार्डवेयर, फर्नीचर की भी दुकानें खुलीं। इससे बाजारों में पहले की अपेक्षा काफी रौनक दिखी। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि अभी उनकी दुकानदारी को रौ में आने में हफ्तों लग जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, नयापुरवा का एक संक्रमित ठीक होकर प्रयागराज से लौट आया। ग्रीन जिले में प्रवासियों की आवाजाही बढ़ने के बाद से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी। संक्रमित होने वालों में ज्यादातर प्रवासी हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक के बाद ढील पर सहमति दी।
लॉकडाउन-4 में मिली ढील के पहले दिन लोग इस तरह सड़कों पर निकले, मानो कोरोना कोसों दूर जा चुका है। सड़कों पर पूरे दिन खूब चहल-पहल रही। बाजारों में नई-पुरानी कई दुकानें खुलीं। यह जरूर रहा कि कलक्टरगंज, हरिहरगंज, चौक बर्तन बाजार, चौक तकिया तले, पीलू तले, पत्थरकटा, पन्ना मार्केट देवीगंज समेत कई बाजारों में खासी रौनक दिखी। कई दुकानों में दुकानदार हिदायत के बाद भी बिना मास्क दिखे।
विज्ञापन

खरीदारों ने भी इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन कम ही किया। सुबह नौ बजे से चार बजे तक दुकानें गुलजार रहीं। इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीमों ने निकल कर दुकानें बंद कराईं। शाम सात से सुबह सात बजे तक लोगों की सड़क पर आवाजाही पर बंदिश लगाया गया है। इसके लिए मोबाइल टीमें निगरानी में लगाई गई हैं। चौराहों पर चेकिंग कर घर से निकलने वालों से निकलने का ठोस कारण पूछा गया। न बता पाने पर उनके वाहन का चालान कर दिया गया। बिना मास्क लगाए निकलने वालों पर भी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें