फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों की चपेट में कई गांव, फैला डर

Wed, 28 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां ब्लाक के सांई तथा खजुहा ब्लाक के गजईपुर समेत कई गांव संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो रहा है। मंगलवार को सांई गांव में एसीएमओ के नेतृत्व वाली टीम पहुंची। डाक्टरों ने कैंप लगाकर मरीजों की स्लाइड बनाई और जांच कर दवाएं दी। सफाई व केमिकल का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन



 
मलवां ब्लाक के गांव सांई में दो मौतों के बाद सोमवार को सीएमओ डॉ. वीके पांडेय पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने एसीएमओ डॉ. फतेह बहादुर के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम भेजी। डाक्टरों ने वायरल, मलेरिया, सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उनको दवाइयां दीं।


वहीं यहां मरीजों की संख्या 78 से बढ़कर 100 पहुंच गई। इनमें अधिक बीमार राम किशोर, ओम प्रकाश, बाबूलाल, श्याम बिहारी, ननका, राजकुमार, प्रेम सिंह, शीतल, रामदीन, कृष्ण दत्त पांडेय सहित 74 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। एसीएमओ ने कहा कि जरूरत समझने पर टीम रात में भी गांव में रुकेगी।
विज्ञापन


 
उधर जाफरगंज क्षेत्र के गांव गजईपुर, बरवा, खोटिला, श्यामपुर, मौहारी, बसंत खेड़ा, सुल्तानगढ़, जोनिहां क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में संक्रामक बीमारी पैर पसार रही है।


गांव गजईपुर व बरवा में डाक्टर एसएस खान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संक्रामक बीमारी से पीड़ित सुरेश तिवारी, शिवम, जयकरन, रतीराम, चंदी देवी, रामकरन, ननकी देवी, सचिन, केशन सहित दर्जनों लोगों का परीक्षण कर उनको दवाइयां बांटी।


ग्रामीण उमेश तिवारी, अशोक वर्मा, बाबूराम, श्यामबाबू, रामशरण शुक्ल आदि ने बताया कि सफाई कर्मी गांव में नहीं आता है। गंदगी के कारण ही संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें