फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर पर हुए कई कार्यक्रम

Wed, 04 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संत रविदास का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह रहे। बिंदकी में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


फतेहपुर में हुए कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्रों पर फूल माला चढ़ाकर एवं आरती उतारकर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि संत का जीवन सबकी भलाई के लिए होता है। इनसे सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

बिंदकी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई । नगर में शोभायात्रा निकाली गई और नगर के प्राचीन रविदास मंदिर में भव्य सजावट के साथ जवाबी कीर्तन हुआ। कार्यक्रम में शामिल बसपा विधायक सुखदेव वर्मा ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए परिवार के साथ समाज सेवा करते रहने की बात दोहराई।
विज्ञापन


मंगलवार को मुरारपुर से संत रविदास जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो गांधी चौराहा, तहसीलरोड, अंबेडकर चौराहा मुगलरोड, बाजार से होते हुए स्टेशनरोड स्थित रविदास मंदिर में संपन्न हुई।

यहां आयोजित सभा को विधायक सुखदेव वर्मा, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, दयाराम, राजकुमार गुप्ता उर्फ चुइयां, मुल्कू तिवारी, विप्रनारायन तिवारी, पारस त्रिवेदी, गोविंद बाबू टाटा, शिवदत्त गोस्वामी, शमी अहमद बरकाती आदि ने संबोधित करते हुए संत रविदास के जीवन पर प्रकाश ड़ाला।

मंदिर की भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र रही। जवाबी कीर्तन में झांसी से आईं गुड़िया रानी भारती व कानपुर के विमल एंड पार्टी के को सुनने के लिए भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें