फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 12 दिन में तीन सीएससी संचालकों के बैग उड़ाने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-34- मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर सुनील केशवानी की पुरानी फोटो। सोशल मीडिया
विज्ञापन
किशनपुर। क्षेत्र में तीन ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों के बैग चोरी करने वाला चोर बुधवार भोर एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। वह टॉफी और बिस्किट की फेरी लगाते हुए दुकानों की रेकी करता था। पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

12 नवंबर को अकलेवा चौराहा स्थित सीएससी संचालक अमित अग्रहरि का बैग, 20 नवंबर को विजयीपुर चौराहे पर शुभम गुप्ता की दुकान के बाहर रखा बैग और 24 नवंबर को खखरेरू थाना क्षेत्र के घरवासीपुर निवासी आशीष के दुकान से बैग चोरी की घटनाएं इसी आरोपी ने की थीं।
सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान कर पुलिस ने गोंदौरा मोड़ के पास खखरेरू कस्बा पुरानी बाजार निवासी सुनील केसरवानी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से तीन लाख 39 हजार 200 रुपये नकद, दो लैपटॉप, 315 बोर का तमंचा, दो मोबाइल, 19 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी शेयर मार्केट ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग में आठ लाख रुपये गंवा चुका था। इसके बाद उसने चोरी शुरू की और हर घटना से पहले दुकानदारों की रेकी कर योजना बनाता था।

असोथर में बुजुर्ग महिला से लूट में इनामी मुठभेड़ में लगड़ा
थाना क्षेत्र के गेंडुरी गांव की बुजुर्ग महिला से लूट में भागे लुटेरे को इंटेलीजेंस और थाना पुलिस ने बुधवार भोर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एसपी अनूप सिंह ने लुटेरे पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके पास से लूटी नाक की नथुनी और तमंचा कारतूस बरामद किया है।
गेंडुरी निवासी राघवेंद्र सिंह ललितपुर जिले के पाली कोतवाली में सिपाही हैं। उनकी वृद्ध मां कमला देवी 19 नवंबर को खेत से लौट रही थीं। रास्ते में सातों धरमपुर की ओर से आए बाइक सवारों रास्ता पूछने के बहाने से रोककर पायल और नथुनी लूटी थी।
पुलिस ने मामले में मंगलवार को एक आरोपी आलिम को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में दूसरे साथी गुलाम अली निवासी नगरा थाना हथगाम का नाम सामने आया। टीमों ने कौंंडर मोड़ के पास मुठभेड़ में गुलाम को गिरफ्तार किया। वह बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके खिलाफ पूर्व में भी लूटपाट व चोरी के मामले दर्ज हैं।

फोटो-34- मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर सुनील केशवानी की पुरानी फोटो। सोशल मीडिया

फोटो-34- मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर सुनील केशवानी की पुरानी फोटो। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें