फतेहपुर। महिला से दुष्कर्म कर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला के पास मुठभेड़ में बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी ओवैश रजा रविवार रात में घर की छत पर पहुंचा। छत पर सो रही पुत्री से दुष्कर्म किया। विरोध पर पुत्री को पीटकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
दुष्कर्म के दौरान पुत्री का अश्लील वीडियो बना लिया। धर्मांतरण कर निकाह करने की धमकी दी। निकाह न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला।
पुत्री ने परिजन से आप बीती बताई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला के पास आरोपी के होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने पर ओवैश रजा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने से ओवैश घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।