फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुराल में जहर खाने वाले युवक की कानपुर ले जाते समय मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-19-सोमराज। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चौडगरा। महाराष्ट्र से लौटकर पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी चंद्रशेखर का पुत्र सोमराज राजपूत (25) महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। उसकी शादी चार वर्ष पहले थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव निवासी वंदना से हुई थी। दो दिन पहले वह महाराष्ट्र से गांव लौटा था। रविवार सुबह वह पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल सुधवां पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर सोमराज ने ससुराल में ही जहर खा लिया। ससुरालीजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शाम को उसे लेकर गांव लौट आए। देर रात गांव पहुंचने के बाद सोमराज की तबीयत फिर बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कल्यानपुर थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-19-सोमराज। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें