फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला सफाई करने पहुंचे मजदूरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
चौधकियापुर नाले की सफाई से नाराज ग्रामीण एसडीएम से बात करते - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर चौदखियापुर नाले की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा काटा। जेसीबी लेकर पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर प्रमोद झा ने ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन

पिछले सालों में चौदखियापुर तालाब तक ही नाले की सिल्ट सफाई कराई जाती रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे ठेकेदार मजदूर और जेसीबी लेकर सिल्ट की सफाई शुरू कराने पहुंचे। सफाई शुरू होने से पहले बड़ी तादाद में ग्रामीण पहुंच गए। इन्होंने ठेकेदार और मजदूरों को दौड़ा लिया। इनके सिल्ट सफाई का विरोध करने की सूचना एसडीएम सदर प्रमोद झा को दी गई।
एसडीएम नगर पालिका ईओ मीरा सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से ससुर खदेरी नदी तक नाला सिल्ट से पटा है। ऐसे में शहर का पानी तालाब से ओवरफ्लो होने पर फसलें डूब जाती हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने नदी की तरफ से नाले की सिल्ट सफाई शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ठेकेदार ने ग्रामीणों की मांग के अनुरूप सफाई शुरू करा दी। ईओ ने बताया कि नाले की सिल्ट सफाई का टेंडर दो किमी बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें