फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति ने प्रयागराज में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के नगरुवा मोड़ के पास 28 अगस्त की शाम बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मंगलवार रात प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले के पइंसा थाना क्षेत्र के पटकन का पुरवा निवासी अमर सिंह (55) पुत्री की शादी के सिलसिले में धाता क्षेत्र के भूला गांव आए थे। वहां से लौटते समय वह पैदल नगरुवा मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन ने अमर सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन घायल
हथगाम। बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। इटावा के चंदौली कस्बा निवासी शंकरलाल, पत्नी दीक्षा देवी को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। हथगाम थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी राजू की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायलों को सीएचसी से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। बताया जाता है कि धर्मेंद्र कुमार की ससुराल हथगाम थाना क्षेत्र के रामपुर मून गांव में है। वह रक्षाबंधन पर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें