फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने में रास्ता बना विवाद की वजह

Sat, 16 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद में बवाल के पीछे की हकीकत मंडवा बवाल की तरह रास्ते के  विवाद में सामने आई है। पूरे कस्बे में तनाव को हवा देने में दारागंज की घटना ही रही है। यहां पर शुक्रवार को पहुंचे पुलिस अधिकारियों और एलआईयू से इलाकाई लोगों ने रास्ते को लेकर बात रखी है।
विज्ञापन


दारागंज के रहने वाले मुन्ना, शमसाद खां ने बताया कि मकर संक्रांति का जुलूस ठकुरन गली से दारागंज मस्जिद तक आता रहा है। इसके बाद जुलूस को सीधे मोहल्ले के अंदर ले जा रहे थे।

जबकि पहले मस्जिद के सामने से चौक की ओर जाने वाले रास्ते से जुलूस निकाला जाता था। इसका विरोध किया गया था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। महिला कल्लो और यासमीन को घर तक दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन


इसी घटना के खबर जहानाबाद में आग की तरह फैल गई थी और जगह-जगह पर आगजनी पथराव की घटनाएं हुई। बता दें सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव में दो माह पहले मूर्ति विसर्जन में भी रास्ते को लेकर ही बवाल हुआ था।
विज्ञापन


दो संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर बवाल आगजनी की घटनाएं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें