फोटो-28-फतेहपुर: शहर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते एडीएम विनय पांडे
जयरामनगर। युवा कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को महर्षि विद्या मंदिर में जिला युवा उत्सव आयोजित किया गया। शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सलीम खान और प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने किया।
उत्सव में लोकनृत्य, लोक गायन, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। लोक गायन और लोकनृत्य में महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर ने द्वितीय और जयपुरिया स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग में मनु कुमार प्रथम, पूजा द्वितीय और अनूप कुमार तृतीय रहे। कविता लेखन में कृष्णा सिंह प्रथम, अशिता शुक्ला द्वितीय और निमिषा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने नशामुक्त युवा, विकसित भारत की थीम पर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनूप, अमित, अंकित, सर्वेश, आशीष, संजय और अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो-28-फतेहपुर: शहर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते एडीएम विनय पांडे