फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी महर्षि बाल्मीकि जयंती

Wed, 28 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे आगे दो घुड़सवार हाथों में भाला लिए चल रहे थे तो उसके पीछे विशाल रथ में लव और कुश के साथ बैठे महर्षि बाल्मीकि भक्तों को अपने दर्शन दे रहे थे। यह नजारा देख हर कोई बाबा का नत मस्तक हो गया। जिले में धूमधाम से बाल्मीकि जयंती मनाई गई।
विज्ञापन



शहर के प्रमुख मार्गों में शोभायात्रा निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता व हिंदू महासभा के नेता मनोज त्रिवेदी उपस्थित रहे।


मंगलवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। पीरनपुर इलाके से शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों में घूमी। शोभायात्रा का जगह- जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन



शोभायात्रा में बाल्मीकि का किरदार अंकुल, लव का बीशू तथा कुश का आर्यन ने निभाया। महर्षि बाल्मीकि की जयंती में अध्यक्षता समाज के चौधरी भक्त दास तथा संचालन दुर्गापुरी बाल्मीकि ने किया।



इस अवसर पर भक्तदास ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि बहुत ही विद्वान पुरुष थे, उनकी प्रेरणा लेकर हम सबको अच्छे कार्य करना चाहिए, जिससे समाज का विकास हो सके। देवनाथ धाकड़ ने बाबा बाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एकता पर बल दिया।


इस दौरान शंकर लाल, महेश तिलक, श्रवण सागर, राजू, सभासद हाजी रजा, मनोज घायल, धीरज कुमार, बब्लू पुरी, रामबाबू, सत्यम, अमन सागर, दयाराम, बीरेंद्र, दिलीप, अमित, शारदा बावरा, प्रेम प्रकाश, चंद्र प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें