फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मदरी गांव पांच दिन से बिजली गुल

Mon, 25 Dec 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र से दो किमी. दूर मदरी गांव पांच दिन से बिजली गुल है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मदरी में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे उपभोक्ताओं के साथ बिपाती साहू,राकेश कुमार एवम अशोक कुमार के चक्की कारखाना का कनेक्शन है।
विज्ञापन

मंगलवार रात में ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव बिजली सप्लाई ठप हो है। कारखाना संचालक बिपाती साहू ने इसकी ऑनलाइन शिकायत की लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव के करोड़ी कुशवाहा, रामौतार, रामस्वरूप, रमेश यादव, रज्जाक सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने की सरकारी घोषणा हवा हवाई साबित हो रही है।
छठवां दिन है। पूरा गांव अंधेरे में है। कारखाना बंद होने से लोगों के घरों में आटा नहीं है। अमौली से आटा लेकर रोटी बन रही है। अवर अभियंता शिवबाबू ने बताया कि शिकायत दर्ज है। एक दो दिन में ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें