फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से मीटर रीडर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुराईन टोला इलाके में बंधक बनाकर मीटर रीडर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी मीटर रीडर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर की रानी कालोनी निवासी संतोष यादव मीटर रीडर है। मुराइन टोला मोहल्ले के चंद्रशेखर, गुलाब चंद्र और सचिन समेत पांच लोग घर से सोमवार को मीटर रीडर को बुला ले गए थे। चंद्रशेखर के घर में मीटर रीडर को बंधक बनाकर धारदार हथियार से हमला किया गया।
मामले में पुलिस ने मीटर रीडर के बहनोई महेंद्र यादव की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया मामले में दूसरे पक्ष ने भी संतोष पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की जांच की जा रही है। घायल पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें