बहुआ। विद्युत उपकेंद्र बहुआ और दतौली की 33 हजार लाइन में फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बहुआ और दतौली उपकेंद्रों से जुड़े करीब 100 गांवों में बिजली संकट से लोग बेहाल हैं।
यमुना तिरहार के गांव ललौली, पलटूपुर, अढ़ावल, पथरी, उरौली, दसौली, कोर्राकनक, महमदपुर आदि गांवों को 18 घंटे की जगह बमुश्किल से पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। इसमें भी लो वोल्टेज की समस्या परेशानी का सबब बनी है। बहुआ और दतौली उपकेंद्रों को दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से 33 हजार की बिजली की आपूर्ति की जाती है। बहुआ और दतौली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है।
इससे विद्युत उपकेंद्र बहुआ के ललौली, शाह, पथरी, बहुआ टाउन, हरियापुर, मुत्तौर, पखरौली, थवई फीडर व दतौली उपकेंद्र के जिवकरा, दतौली, भोदर फीडर के आधा सैकड़ा गांव ललौली, लालपुर, सैबसी, ओती, कोर्राकनक, करैहा, उमरपुर भोदर, जमेनी, दतौली, उरौली, दसौली, बहुआ, मुत्तौर, अढ़ावल, धनुवन डेरा, पथरी, महमदपुर, पलटूपुर, अजमतपुर, थवाई, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा, तपनी, अकीलाबाद, सिधांव, मुत्तौर, दरियापुर, बेनू, दशहरी, महना, गौरी, चंदौरा, गनेशपुर, हरिरामपुर, समदाबाद, रसूलपुर, लादिगवां, बरौहां आदि गांवों के लोग लो वोल्टेज की समस्या के साथ कटौती से जूझ रहे हैं।
बहुआ कस्बा निवासी सुरेंद्र यादव, आजम, इदरीश, संतोष त्रिवेदी, राम नारायण, कमलेश, सुरेश सिंह, ललौली निवासी नीरज, खालिद, रामकुमार, कल्लू, जुम्मन खान, अरविंद, मुकेश, इब्राहिम, मुबारक खान, शहनवाज आदि ने बताया कि कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या और गंभीर है।
कोट्स.
ट्रांसमिशन से पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। 33 हजार के तारों में दो उपकेंद्र चल रहे हैं। जिससे लो वोल्टेज की समस्या होती है। ट्रांसमिशन के अधिकारियों से बात करके वोल्टेज बढ़ाया जाएगा। कमल कुमार, जेई, बिजली उपकेंद्र बहुआ