फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका से शादी नहीं होने पर युवक ने फांसी लगाई

Mon, 07 Jun 2021 12:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

ग्रामीणों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ से राजेंद्र की लाश लटकी देखी। परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। राजेंद्र ने अपनी शर्ट से फांसी लगाई थी। चर्चा है कि राजेंद्र का गांव की ही एक सजातीय लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जाफरगंज में प्रेमिका से शादी नहीं होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों के समझाने के बाद भी मां अपने बेटे की शादी के लिए राजी नहीं थी। युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन


उसने अपनी शर्ट से फांसी लगाई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी राजकरन निषाद सऊदी में रहता है। गांव में उसकी पत्नी अनीता और पुत्र राजेंद्र (20) रहते हैं।

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ से राजेंद्र की लाश लटकी देखी। परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना पर जाफरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र ने अपनी शर्ट से फांसी लगाई थी। चर्चा है कि राजेंद्र का गांव की ही एक सजातीय लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था।  
विज्ञापन


लड़की के परिजन उसकी शादी राजेंद्र से कराने के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन राजेंद्र की मां अनीता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार को लड़की राजेंद्र के घर पहुंची और शादी करने की बात कही तो उसकी मां ने उसे घर से निकाल दिया था।

सीओ जाफरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते यह घटना हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र दो महीने पहले सूरत से आया था। वह सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें