फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को तमंचा सटाकर कार शोरूम के वर्कशाप में लूटपाट

विज्ञापन
गोपाल नगर स्थित रेनाल्ड कार शोरूम के गोदाम में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। एक कार शोरूम और वर्कशॉप में तैनात गार्ड को शुक्रवार भोर असलहाधारी बदमाशों ने तमंचा लगाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद वर्कशॉप के शटर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख कीमत के मशीनरी टूल्स लूट ले गए। शोरूम पुलिस पिकेट प्वाइंट से महज 200 मीटर की दूरी पर है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक और स्वॉट टीम ने छानबीन की है।
शहर के नउवाबाग हाईवे मार्ग पर गोपाल नगर में एचजीपी मोटर्स का कार शोरूम और वर्कशाप है। वर्कशाप में कोराईं गांव का रामबरन सुरक्षा गार्ड है।
गुरुवार रात गार्ड वर्कशाप के बगल में बने केबिन में बैठकर ड्यूटी कर रहा था। भोर करीब चार बजे तमंचों से लैस पांच बदमाश वहां पहुंचे।
दो बदमाशों ने गार्ड को गोली मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। तीन बदमाश शोरूम में घुस गए और सीसीटीवी कैमरा के कनेक्शन काट दिए।
इसके बाद बदमाश वर्कशॉप पहुंचे और ऑफिस का शटर एक तरफ से तोड़कर चोरी की। करीब आधे घंटे बाद बदमाश मौके से पैदल भाग निकले।
गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। मैनेजर टीसी बाजपेयी ने बताया कि वर्कशॉप के दो केबिन का ताला तोड़कर कीमती मशीन और टूल्स चोरी हुए हैं।
वर्कशॉप में लगे कैमरे का कनेक्शन भी काटा गया है। एक काउंटर में कारों की खामियों को ट्रैक करने वाली चार मशीन और उनसे जुड़ा लैपटॉप रखा था।
जिसकी कीमत करीब साढ़े 5 लाख है। ढाई लाख कीमत के मशीनों के केबिल, एसी प्रेशर टूल्स, दूसरे काउंटर से करीब दो लाख कीमत टूल्स लूट ले गए हैं।
एएसपी राजेेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस गार्ड को लेकर पूछताछ में जुटी है।
दो दिन से डीवीआर में थी तकनीकी खामी
शोरूम और वर्कशॉप के कैमरे एक डीवीआर से संचालित होते हैं। चोरों को अच्छी तरह से मालूम था कि डीवीआर में कुछ तकनीकी खामी आई है।
उन्होंने सही मौका होने पर वारदात को अंजाम दिया है। मैनेजर ने बताया कि डीवीआर जांच कराने को भेजा गया है। बैकअप के जरिये फुटेज को स्टोर किया जाएगा।
हालांकि पुलिस को फुटेज मिले या नहीं इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। तीन साल पहले भी इसी शोरूम में चोरी के बाद फुटेज मिले थे। उन फुटेज से भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

तीन साल 4 दिन बाद दोबारा वर्कशॉप में वारदात
चोरियों के खुलासे में असफल होने के सारे रिकार्ड कोतवाली पुलिस ने तोड़ रखे हैं। अपराधों पर काम के बजाए लंबित मामलों को किसी तरह खत्म करने की तर्ज पर काम किया जाता है।
विज्ञापन

कार शोरूम में लूट का अजीब संयोग है। इससे पहले एक फरवरी 2018 को इसी शोरूम में चोरों ने वर्कशॉप के पीछे की दीवार पर सेंध लगाई थी।
उस समय 35 लाख कीमत की मशीनरी और पार्ट्स चोरी हुए थे। इस बार गुरुवार रात बदमाशों ने शोरूम को फिर से निशाना बनाया है।
पुलिस ने 2018 के मामले में 18 अक्तूबर 2020 में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उसके बाद तत्कालीन कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने 35 लाख की चोरी को सिर्फ 15 लाख की चोरी में दर्ज किया था।

गोपाल नगर स्थित रेनाल्ड कार शोरूम के गोदाम का तोड़ा गया शटर दिखाते मैनेजर- फोटो : FATEHPUR

गोपाल नगर स्थित रेनाल्ड कार शोरूम के गोदाम में चोरों ने तोड़ा सीसीटीवी कैमरा- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें