फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल पहुंची पुलिस और ट्रैक्टर चालकों को रोका

विज्ञापन
किशनपुर पीपा पुल के पास ट्रैक्टर चालकों को चेतावनी देते एसओ पंधारी सरोज - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। ईंट कारोबारियों के पीपा पुल पर ओवरलोड ट्रैक्टरों को भेजने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक्शन लिया। एसओ किशनपुर पीपा पुल पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालकों को रोक कर सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

किशनपुर यमुना पुल बनने के बाद रोजाना ईंट कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से ट्रैक्टरों पर ओवरलोड ईंटें यमुना पार भेजी जा रही है।
बड़े पैमाने पर आवागमन होने से पीपा पुल को नुकसान पहुंचने का खतरा है। गुरुवार को दो ट्रैक्टर ईंट लेकर जा रहे थे, जो चकर प्लेटों के बीच फंस गए।
इस कारण करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी।
खबर को संज्ञान में लेते हुए एसओ किशनपुर पंधारी सरोज शुक्रवार को पीपा पुल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुल से किसी भी तरह के ओवरलोड वाहन न निकाले जाएं।
अगर ओवरलोड वाहन मिलते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने ईंट कारोबारियों को अंडर लोड वाहन निकालने के लिए कहा है।

पांच फरवरी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें