फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (खागा)। पहोरा मोड़ के पास मोबाइल छीनकर भाग रहे दो लुटेरों को रविवार शाम पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों की बाइक का तेल खत्म हो गया था तभी वह जंगल में घुस गए थे। दोनों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव निवासी रोहित कुमार शाम को दवा लेने किशनपुर आया था। वह साइकिल से घर लौट रहा था। पहोरा मोड़ के पास रोहित पहुंचा तो उसके मोबाइल पर फोन आया। रोहित ने चलते-चलते बात करने लगा।
रास्ते में खड़े युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और बाइक से भागने लगे। रोहित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को फोन किया तो थाने के सिपाही राजू, अमित दुबे मौके पर पहुंचे। बदमाशों की बाइक देख उन्होंने रुकने के लिए ललकारा।
विज्ञापन

बदमाशों की बाइक बंद हो गई। इस पर वे गोंदौरा के जंगल की ओर भागे। सिपाहियों ने जंगल में दोनों को पकड़ लिया। बाइक भी थाने ले आए। तभी बाइक में पेट्रोल खत्म होने का पता लगा। बिना नंबर बाइक को लेकर पुलिस ने पूछताछ की है।
वे बाइक के बारे में कुछ नहीं बता सके। दोनों युवक खागा कोतवाली क्षेत्र के एक नट डेरा का बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया की दोनों मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें