फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अफसरों की लापरवाही कर रही यात्रियों की जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असनी पुल की समय पर मरम्मत न होने के कारण अब यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। शहर से लखनऊ की दूरी 126 किलोमीटर से बढ़कर 143 किलोमीटर हो गई है। इससे रोडवेज डिपो ने प्रति यात्री 22 रुपये का अतिरिक्त किराया बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर लखनऊ आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर से लखनऊ रायबरेली रूट पर चौफरेवा व असनी पुल बंद होने के कारण रोडवेज बसों को वैकल्पिक मार्ग भिटौरा, चंदीपुर से निर्धारित किया गया है। इससे निर्धारित दूरी करीब 17 किमी बढ़ गई है। इस रूट पर ज्वालागंज रोडवेज बस से 30 बसों का संचालन होता है। इसमें लखनऊ के लिए प्रतिदिन लगभग 600 यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों से प्रतिकिमी एक रुपये 30 पैसे अतिरिक्त वसूले जाएंगे। इस तरह से लखनऊ जाने के लिए 22 रुपये अतिरिक्त देना पड़ रहा है। इस हिसाब से सभी यात्रियों से एक महीने में करीब तीन लाख 46 हजार रुपये अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा। वहीं तीन माह में यह राशि लगभग 10 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। पहले शहर से लखनऊ का किराया 186 रुपये था। वह अब 208 रुपये कर दिया गया है।
असनी पुल निर्माण में करीब छह महीने का समय लगना संभावित है। ऐसे में अगले कुछ महीनों तक यात्रियों को रोजाना अतिरिक्त किराया देना होगा। वहीं चौफेरवा पुलिया में मरम्मत का काम हो रहा है। एक माह में पुलिया निर्माण होने के बाद रास्ता से आवागमन होने पर यात्रियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें