फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार दिन बाद मेराज की मां पहुंची घर, पिता व अन्य गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे के रहने वाले दिवंगत युवक का छांगुर से कनेक्शन का खुलासा होने के बाद उसके लापता परिजनों में करीब चार दिन बाद मां घर पहुंची है। पिता समेत अन्य सदस्य घर से लापता हैं।
विज्ञापन

छांगुर बाबा की पर्ते खुलने और करीबियों की तलाश की खबर फैलने के बाद शनिवार से बिंदकी कोतवाली के मुगलाही निवासी दिवंगत मेराज अंसारी का परिवार गायब हो गया था। मेराज छांगुर बाबा का करीबी गुर्गों में से एक था। पुलिस ने सोमवार की शाम मेराज के चाचा इश्तियाक से पूछताछ भी की थी। मेराज की मां बुधवार को अपने घर पहुंची। पिता रियाज और परिवार के अन्य सदस्य अभी भी गायब हैं। मेराज की मां के आने की खबर पर पड़ोसी व कुछ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। मां आवेश में उनसे गाली गलौज कर भिड़ गई। मां बोली कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेगी। किसी को दरवाजे आने की जरूरत नहीं है। परिवार रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें