फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं पतला देख किसान को लगा सदमा, मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सथरियांव में किसान कल्लू मौर्या (30) को रविवार दोपहर पैदावार अच्छी न होने से सदमा लग गया। खेत में ही वह गिरा और उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर पर राजस्व निरीक्षक पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट शासन को भेजकर आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


कल्लू वार्ड नंबर चार सथरियांव निवासी होरीलाल का बेटा था। उसके पास खेत कम थे। उसने इसी वजह से रामस्वरूप सिंह का खेत भी बटाई पर लिया था। वह थ्रेसर में बटाई वाले खेत से पैदा गेहूं के फसल की कतराई करा रहा था। गेहूं पतला देखकर उसे अचानक सदमा लगा और जान चली गई।

किसान की पत्नी गुड़िया पति की मौत सुनते ही बदहवास हो गई। उसके तीन बच्चे सचिन (8), निशा (6) और अलका (2) हैं। परिवार के भरण-पोषण का सहारा कल्लू ही था। सूचना पर सभासद राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। सभासद और ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक को बुलाया। राजस्व कर्मियों से ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें