फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो में जीते, अब जीतेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप

Mon, 25 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका के कोलंबो शहर में हुई स्टूडेंट ओलंपिक इंटरनेशनल गेम्स-2016 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल ताशों की धुन के बीच जीत की खुशी का जशभन मनाया गया। बातचीत में ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रिया कश्यप, अभय सिंह लोधी और पवनेश कुमार ने कहा कि अब 2018 में दिल्ली में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जीत का झंडा बुलंद करना है।
विज्ञापन


रविवार को जनपद आगमन पर गोल्ड मेडल प्राप्त जिले का नाम रोशन करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रिया कश्यप, अभय सिंह लोधी और पवनेश कुमार और कोच प्रमोद पांडेय का रेलवे स्टेशन पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद रेलवे के मनोरंजन क्लब में व्यापार मंडल की ओर से आयोजित समारोह में स्वागत हुआ।

विजेता खिलाड़ियों के माता पिता ने होनहार बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। यहां पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश लोधी, विशिष्ट अतिथि कामरेड नरोत्तम सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। ताइक्वांडो एसोसिएशन के संरक्षक व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने भी खिलाड़ियों का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, सेंट जेवियर्स के  प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा, नरिंदर सिंह रिक्की, मनोज घायल,  अशोक तपस्वी, कविता रस्तोगी, सतीश द्विवेदी, राजेश वर्मा, धनंजय द्विवेदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें