फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ता रहा वोट प्रतिशत

Sun, 29 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के पहले चरण के चुनाव में मतदाता उमड़ पड़े। इस चरण में 73.7 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मताधिकार का प्रयोग देवमई ब्लाक में हुआ। यह चुनाव के कुल प्रतिशत से 4.1 फीसद अधिक रहा। जबकि खजुहा ब्लाक में सबसे कम मतदान हुआ।
विज्ञापन


जैसे उम्मीद की जा रही थी बिल्कुल उसी अंदाज में मतदाताओं ने घर के बाहर निकल कर प्रधान व सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर पर ठप्पे लगाए। खजुहा ब्लाक क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक दस फीसदी मतदाता वोट डालने पहुंचे।

दोपहर 11 बजे तक मताधिकार का आंकड़ा 29 फीसदी पर जा पहुंचा। दोपहर एक बजे 50.5 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर में तीन बजे के बीच मतदान प्रतिशत में महज 10.5 फीसदी का इजाफा हो सका।
विज्ञापन


अमौली ब्लाक क्षेत्र में नौ बजे तक 10.3 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 11 बजे यहां पर 27.3 फीसदी मताधिकार किया गया। दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 43.3 पहुंच गया।

दोपहर तीन बजे 60.5 मतदाता घरों से निकल कर वोट डाल चुके थे। मलवां ब्लाक में मतदान की शुरूआत खासी सुस्त रही। सुबह सात बजे से चालू मताधिकार प्रक्रिया में इस ब्लाक से महज 9.3 प्रतिशत मतदाता वोटिंग को सामने आए।

दोपहर 11 बजे यह प्रतिशत 23.6 पर पहुंच गया। दोपहर में फिर वोटिंग कमजोर पड़ गई। एक बजे तक 45.3 प्रतिशत मतदान हो सका। तीन बजे तक इस ब्लाक में सिर्फ 57 फीसदी मतदान हो सका।

देवमई ब्लाक मतदाताओं में जोश सुबह से ही देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी मतदाता भाग्यविधाता बनने को सामने आए। दोपहर 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 48.3 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे जो बढ़ कर 57.5 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें