फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में एक दिन में 22051 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला विधिक सेवा की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार तृतीय ने किया। लोक अदालत में एक दिन में 22501 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने 426 आपराधिक वादों का निस्तारण करते हुए 38000 रुपये का अर्थदंड किया। एसीजेएम आनंद मिश्र 134 वादों का निस्तारण करते हुए 133385 रुपये का अर्थदंड जमा कराया। लोक अदालत जेएम अदालत खागा और ग्राम न्यायालय बिंदकी में भी आयोजित की गई। जिलेभर में आयोजित लोक अदालत में राजस्व न्यायालयों 508 शमनीय और 64 चकबंदी वादों का निस्तारण किया गया। 15905 विविध प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।
नगर पालिका परिषद में 2136 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 2053390 रुपये का शुल्क जमा कराया गया। इसी क्रम में बीएसएनएल द्वारा 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैकिंग संस्थानों द्वारा 793 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस तरह से लोक अदालत में 1903 दांडिक वादों, 34 भरण पोषण, 888 राजस्व वाद, 19226 विविध प्रकार के वाद निस्तारित किए गए। इस प्रकार कुल 22501 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के समापन पर जिला जज ने सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें