फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व पर अच्छाइयों को जीवन में उतारने का संकल्प

Thu, 14 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘सुंदर मुंदरिए तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टी वाला, दुल्ले दी व्याही शेर शक्कर पाई’ गीत के साथ सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी पर्व मनाया। लोगों ने बुराइयों को लोहड़ी में स्वाहा करने के साथ अच्छाइयों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



 
बुधवार रात गुरुद्वारे के समीप सिख समुदाय के लोग एकत्र हुए और लोहड़ी पर्व मनाया। लोग आग के किनारे घेरा बनाकर बैठे और तिल, रेबड़ी, मूंगफली, गुड़, गजक, लावा आदि चढ़ाया। इसके बाद लोकप्रिय गीत गाकर एक दूसरे को बधाई दी।


बता दें कि दुल्ला भट्टी की दो अनाथ लड़किया थी सुंदर और मुंदरिए उन्होंने दोनों लड़कियों की शादी कराई। जंगल में आग लगाकर साधारण तरीके से शादी कराई और विदाई में एक शेर शक्कर दिया।
विज्ञापन



इस दौरान गुरुद्वारे के ग्रंथी गुरुवचन सिंह, आशीष कौर, संतोष सिंह, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, हरजीत कौर, जगजीत कौर, मंजीत कौर, गुरप्रीत कौर, अनमोल सिंह, राजेंद्र सिंह, पपिंदर सिंह, जसवीर कौर, सेट्टी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें