फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस, दुरुस्त किया यातायात

Thu, 14 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुुरुस्त रखने के लिए तैनात की जाने वाली यातायात पुलिस  टाइम पास ज्यादा ड्यूटी कम’ करते हैं। इसकी 13 जनवरी को प्रमुखता से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। इसके बाद सड़कों पर बुधवार को जवान सतर्क दिखाई पड़े।
विज्ञापन



एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की किसी तरह की हीलहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 
शहर के नगर पालिका तिराहे, वर्मा चौराहे आईटीआई रोड, ज्वालागंज और पथर कटा चौराहे में पांच स्थानों पर मंगलवार को ट्रैफिक कर्मियों के हाल की खबर के बाद असर यह रहा है।


नगर पालिका तिराहे पर तैनात हेड कांस्टेबल और सिपाही की ड्यूटी बदल दी गई। बुधवार को दीवान राजेश्वर मिश्रा को तैनात किया गया।

 
खास बात यह रही कि ट्रैफिक पुलिस सड़क पर रही। सड़क पर वाहनों का जाम लगने नहीं दिया गया। पथर कटा चौराहे पर शहर पुलिस तैनात रही। आबूनगर पर चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या और बाकरगंज में चौकी इंचार्ज परवेज रहे।
विज्ञापन



ज्वालागंज चौराहे पर यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह डटे रहे। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को कड़े आदेश दिए गए हैं। अगर कोई भी पुलिस कर्मी लापरवाही करते पाया गया तो उसके  खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें