फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोधौरा, नरैनी बाजार और जगतपुर टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। ब्लॉक के जगतपुर गांव स्थित खेल मैदान पर जेपीएल सीजन-थ्री का आयोजन जारी है। टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। इसमें जिनमें लोधौरा, नरैनी बाजार और जगतपुर टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में जगतपुर टीम ने मात्र तीन ओवर में जीत हासिल कर मैच जल्दी समाप्त किया।
विज्ञापन

पहले मैच में लोधौरा और पंडा इलेवन सांतो आमने-सामने थीं। लोधौरा ने टॉस जीतकर निर्धारित 12 ओवर में 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सांतो की टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई और लोधौरा ने शानदार जीत दर्ज की। तूफान सिंह और सुग्रीव सिंह ने 46 रनों की साझेदारी निभाई।
दूसरे मैच में नरैनी बाजार और खैरी की टीमें भिड़ीं। खैरी की टीम ने 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नरैनी बाजार टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। शिवांश मिश्रा ने 28 और बेटू ने 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

तीसरे मैच में जगतपुर और मोगरिहापुर आमने-सामने थीं। मोगरिहापुर की टीम सात ओवर में केवल 46 रन पर ऑल आउट हो गई। जगतपुर ने तीन ओवर में ही मैच जीत लिया। इस अवसर पर रविराज सिंह, ओझा सिंह, अनूप सिंह, मयंक सिंह, दिनेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, मिथुन सिंह, राघवेंद्र सिंह, बड़कउना पाल और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें