फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रवीण को जल संरक्षण पर पुस्तक के लिए मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
फोटो-15-प्रवीण पांडेय। संवाद
विज्ञापन
खागा। जल संरक्षण और जल विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पुस्तक जलनिधियों को जीने दो के लेखक और बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उनकी पुस्तक का चयन राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की में संचालित हिंदी में तकनीकी पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना 2024 में प्रथम पुरस्कार के लिए हुआ है। यह सम्मान जलशक्ति मंत्रालय के निर्देशों के तहत प्रदान किया जाएगा। 26 जनवरी को रुड़की स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवीण पांडेय को आमंत्रित किया गया है। यहां संस्थान के निदेशक की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पुस्तक में तालाबों, नदियों और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण पर प्रकाश डाला गया है। (संवाद)

फोटो-15-प्रवीण पांडेय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें