थरियांव। हसवा विकास क्षेत्र में सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें लोधौरा ने बड़वा को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। बड़वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 90 रन बनाए।
91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोधौरा ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। लोधौरा के मिंटू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रधान संजीव प्रताप सिंह ने ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया।
इस दौरान कमेटी सदस्य ऋषिकांत त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा, राज सिंह, विनय सिंह, कपिल सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रजनीश मिश्रा और चेतन त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।