किशनपुर में दो साल से बंद पड़ा पिंक शौचालय।
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। नगर पंचायत किशनपुर में लाखों से बने शौचालय तो धूल खा ही रहे हैं, यहां महिलाओं के लिए बना पिंक शौचालय भी दो साल से तालों से जकड़ा है।
जनपद के सभी नगर पंचायतों में जहां निर्माण के कुछ दिनों बाद ही शौचालय जनता को सौंप दिए गए हैं। वहीं किशनपुर में दो साल से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना के तहत कस्बे में चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। इसके तहत सरकारी अस्पताल के बगल में महिलाओं की सुविधा के लिए एक पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया।
पांच सीट वाले इस पिंक शौचालय की लागत पांच लाख 55 हजार रुपये थी। जिस तरह पुरुषों के लिए बनाए गए तीन सामुदायिक शौचालय दो साल से बंद पड़े हैं। इसी तरह से पिंक टॉयलेट का ताला भी दो साल से नहीं खुला है। जबकि शासन ने महिलाओं के लिए यह शौचालय प्राथमिकता के तौर पर निर्मित कराया था।
नगर में बंद पड़े शौचालयों को शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जनवरी महीने के अंदर शौचालय शुरू हो जाएंगे।
- अजय कुमार पांडेय, ईओ नगर पंचायत किशनपुर।