फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने लिया स्क्रीनिंग सेंटरों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गैर राज्यों और दूसरे जनपदों से आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग के लिए बनाए गए सेंटरों का अपर जिलाधिकारी ने जायजा लिया। एडीएम पप्पू गुप्ता ने खागा तहसील से लेकर बिंदकी तहसील तक के स्क्रीनिंग सेंटर एवं आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। एडीएम सबसे पहले बिंदकी तहसील क्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन

यहां उन्होंने जेडी सिंह डिग्री कालेज में बने स्क्रीनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। यहां छह बसों से 25 लोग आगरा और बुलंदशहर से आए हुए थे। सभी की स्क्रीनिंग कराकर उन्हें क्वारंटीन कराया गया। इसके बाद एडीएम औंग के बड़ाहार स्थित आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पूर्व में क्वारंटीन किए गए 28 लोगों का उन्होंने हाल जाना।
यहीं पर राजस्थान से पैदल चलकर आए 17 लोगों की स्क्रीनिंग कराकर उन्हें क्वारंटीन कराया गया। इसके बाद एडीएम खागा के उज्ज्वल सिंह डिग्री कालेज पहुंचे जहां 57 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद एडीएम ने विजयीपुर के पं. रामगोपाल इंटर कालेज और बेलाई के रामेश्वर सिंह इंटर कालेज के क्वारंटीन सेंटर देखे।
विज्ञापन

रामेश्वर सिंह इंटर कालेज में पंद्रह दिन से क्वारंटीन किए गए दस लोगों को दस-दस किलो राशन देकर घर भेजा गया। मौके पर एसडीएम खागा विजय शंकर तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें