फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन जोन की हरी झंडी मिलने के बाद खुली दुकानें

विज्ञापन
ढ़ीवा नाला के ऊपर सब्जी खरीदने के लिए लगी भीड़ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रीन जोन में जिला शामिल होने पर जिलाधिकारी ने जरूरत की कई और दुकानें सशर्त खुलवा दीं। पर, पहले ही दिन व्यापारियों के साथ हुई सहमति का असर पूरा-पूरा नहीं दिखा। इन्हीं की आड़ में कुछ असरदार दुकानदारों ने गैरजरूरी में शामिल दुकानें भी खोल लीं। पुलिस व प्रशासन को ढीला देख कई दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन कराना भी भूल गए। लोग बिना मास्क के दुकानों पर धक्का-मुक्की करते दिखे।
विज्ञापन

सीमावर्ती जिले बांदा, कानपुर, कौशांबी, रायबरेली में कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम संजीव सिंह ने दो दिन तक व्यापारियों से मंथन व उनकी सहमति के बाद आवश्यक वस्तुओं में कुछ और चीजों को जोड़कर दुकानें बुधवार से खोलने की अनुमति दी। अनुमति भी इस शर्त पर दी गई कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा, खरीदार व दुकानदार दोनों मास्क पहने होंगे। दुकानदार ग्राहकों का ब्योरा नोट रखेंगे जिसे जरूरत पड़ने पर तुरंत दे सकें।
बुधवार को अन्य दिनों से ज्यादा दुकानें हर क्षेत्र में खुलीं। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी, सीमेंट-सरिया, मोबाइल रिचार्ज व रिपेयरिंग की दुकानों से बाजार व मोहल्ले गुलजार हो गए। इन्हीं की आड़ में सैलून, लांड्री, मिठाई की दुकानें भी खोल ली गई। कुछ ने तो आधा शटर उठाकर बिक्री की।
विज्ञापन

शहर के लाला बाजार, वर्मा चौराहा, हरिहरगंज और कलक्टरगंज और आलम खागा की जीटी रोड, सुपर मार्केट, बिंदकी की जीटी रोड स्थित बाजार की दुकानों पर रौनक दिखी। एसडीएम सदर प्रमोद झा और सीओ केडी मिश्र ने चौक बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी लोगों को और जागरूक करने की जरूरत है कि घरों में रहना उनके ही सेहत के लिए अच्छा है। लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें