फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो-33-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव निवासी लवराज पासवान की पत्नी मंजू ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी लोग रात में छत पर सो रहे थे। तभी छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर नकदी, जेवर, कपड़े और बैंक पासबुक लेकर मेन गेट से भाग गए।
शुक्रवार सुबह मेन गेट खुला मिला और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार चोर कान के झाले, मंगलसूत्र, तीन जोड़ी तोड़िया, अंगूठी, एक हजार रुपये नकद, कपड़े और बैंक की पासबुक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

फोटो-33-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें