फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की हत्या कर प्रेमी एलएलबी छात्र ने थाने में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
फाइल फोटो-13-राखी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। किसी और से प्रेम संबंध होने की शंका पर शादीशुदा महिला की प्रेमी एलएलबी के छात्र ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी खुद ललौली थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। हत्यारोपी का कबूलनामा सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। ललौली पुलिस उसे लेकर गाजीपुर थाने पहुंची। इसके बाद शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मां शीला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थाने के कैथनपुरवा निवासी रामकरन रैदास की पुत्री राखी (27) की शादी वर्ष 2018 में हथगाम थाने के नयापुरवा निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से राखी अक्सर मायके में रहती थी। जितेंद्र परिवार के साथ लुधियाना में रोजगार के सिलसिले से रहता है।
राखी का गाजीपुर थाने के बहादुरपुर गांव में चचेरी बहन के घर आना-जाना था। यहां करीब दो साल पहले बहादुरपुर गांव के मूल निवासी रजपाल से राखी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। रजपाल परिवार के साथ ललौली थाने के गांधीनगर वार्ड के कन्हैया नगर मोहल्ले में रहता है। वह एलएलबी का छात्र है और कचहरी में प्रैक्टिस भी करता है।
विज्ञापन

पुलिस को रजपाल के परिजन ने बताया कि दोनों कई महीने से शहर के राधानगर में एक किराये के कमरे में रह रहे थे। इसके कुछ दिन बाद महिला रजपाल के साथ कन्हैया नगर मोहल्ले में रहने लगी। करीब एक हफ्ते बाद राखी अपने मायके चली गई थी।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि राखी मायके से छह मई को शहर में एक युवती की शादी में शामिल होने की बात कहकर निकली थी। वहीं बाइक से रजपाल कैथनपुरवा गांव पहुंचा और यहां से उसे लेकर बहादुरपुर आ गया। गांव में दो दिन से दोनों साथ थे। शुक्रवार को प्रेमी ने अपने ही घर में दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी दोपहर करीब एक बजे 24 किलोमीटर चलकर ललौली थाने पहुंचा। यहां उसने हत्या की बात कही। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस ललौली थाने पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शंका थी कि महिला के किसी और से भी संबंध थे। जब वह विरोध करता तो महिला उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इससे वह परेशान था। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। महिला की मां की ओर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फाइल फोटो-13-राखी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-13-राखी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-13-राखी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-13-राखी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-13-राखी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें