फतेहपुर के बहुआ में ललौली थाने के सिधांव गांव में कटिया बाजो से परेशान बिजली विभाग की टीम जेई पीयूष कुमार सोनकर, विद्युतकर्मी आशीष कुमार व ओमप्रकाश ,लाइनमैन सुभाष व धर्मेंद्र की टीम कटिया हटाने पहुची।
लाइन मैन सुभाष (30) पुत्र रामविलाश निवासी कठवारा थाना गाजीपुर पोल में चढ़कर कटिया हटा रहा था कि गांव का ही कटिया बाज अंकित दीक्षित पुत्र जगतनारायण उर्फ मुन्नू दीक्षित ने लापरवाही से झटके देकर अपने कटिया के तारों को खींच लिया। जिससे एलटी लाइन के तार 33 हजार के तारों से जा टकराये। जिससे पोल में चढ़ा लाइन मैन करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे आ गिरा। लाइन मैन सुभाष हांथो में बुरी तरह झुलस गया।
जिसे घायल अवस्था मे बिजली विभाग के जेई पीयूष कुमार सोनकर व साथी कर्मचारियो ने बहुआ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वही बहुआ उपकेंद्र कर जेई पीयूष कुमार सोनकर का कहना है कि वह लोग कटिया बाजो के खिलाफ कार्यवाही करने गए थे। जहां अंकित दीक्षित की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। जिससे लाइनमैन सुभाष घायल हुआ है। कटिया बाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।