फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन दुरुस्त कर रहे सविंदाकर्मी बाल-बाल बचे

Fri, 01 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में गुरुवार को एक फीडर की लाइन दुरुस्त करते समय अचानक बिजली आ गई। झटका लगते ही दोनों संविदा कर्मियों ने ऊंचाई की परवाह किए बिना छलांग लगा दी। जिससे वह झुलसने से बच गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विभाग के दो संविदाकर्मी शाम करीब 5:30 बजे पप्पू और शिवप्रताप सिंह जाम फीडर की लाइन बंद कर लाइन दुरुस्त कर रहे थे। तभी अचानक करंट खंभों में दौड़ने लगा जिससे दोनों कर्मी दहशत में आ गए। दोनों ने ही बड़ी सूझबूझ से करंट का एहसास होते ही खंभे से कूद कर जान बचाई।

यह हादसा देख अन्य कर्मी दहशतजदा हो गए। उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। संविदा कर्मी पप्पू और शिवप्रताप सिंह ने बताया कि जर्जर मशीनें होने के कारण अक्सर घटनाएं होती हैं। विभाग इन जर्जर मशीनों को बदल नहीं रहा है। सविंदा कर्मी इस घटना के बाद से लाइन पर काम करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र में चकबारि गांव में हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय शटडाउन खत्म करने से दिहाड़ी मजदूर गया प्रसाद (50) करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के बाद वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घटना से विभागीय कर्मियों में हड़कंप मच गया। दिहाड़ी मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिहाड़ी मजदूर गया प्रसाद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी है। वह हुसैनगंज उपकेंद्र में कई सालों से मजदूरी करता है। शटडाउन लेकर अकेले चकबारि गांव में फाल्ट सुधारने गया था। हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। तभी शटडाउन खत्म होने से दिहाड़ी पोल पर चिपक गया।

हादसा देखकर आसपास के लोगों ने उपकें द्र में सूचना दी। लाइन काटे जाने के बाद वह जमीन में गिरा। ग्रामीण उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें