फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बिजली कार्यालय का किया उद्घाटन

विज्ञापन
कार्यक्रम को सम्बोधित करते अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
गाजीपुर में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र चतुर्थ कार्यालय चुरियानी का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि इस उपकेंद्र के तैयार होने से कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यालय में अधिकारियों के बैठने से जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने तीन साल में कराए गए विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। कहा कि क्षेत्र का विकास कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन नीरज निषाद ने किया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें