फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध वसूली के आरोप में लेखपाल निलंबित

Wed, 22 Feb 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लमेहटा क्षेत्र के लेखपाल रमाकांत तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित लेखपाल भाजपा नेता के पैतृक गांव बावन में अवैध वसूली कर रहा था। ये कार्रवाई भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य रामप्रताप सिंह गौतम की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता के नेतृत्व में बावन गांव के ग्रामीणों ने लेखपाल की डीएम से अवैध वसूली की शिकायत की थी। शिकायत में गांव के राकेश सिंह ने शपथपत्र देकर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार बहुआ से जांच कराई, जिसमें आरोप सही होने की पुष्टि हुई। एसडीएम ने क्षेत्र लमेहटा में तैनात लेखपाल रमाकांत तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें