फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से डिजिटल और आधुनिक तकनीक से आसान होगी पढ़ाई

विज्ञापन
फोटो-17- राजकीय पॉलिटेक्निक।
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलिटेक्निक संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) भवन निर्माण को हरी झंडी दी है। इसके निर्माण के बाद संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सनगांव मोड़ में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहा है। इसके निर्माण का कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रहा है।
प्रवक्ता इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण राजकीय पॉलिटेक्निक डॉ. कुंवर मृत्युंजय सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करना और उद्योगों की वर्तमान जरूरतों तथा डिप्लोमा स्तर के तकनीकी पाठ्यक्रमों के बीच अंतर को खत्म करना है। पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित कई पाठ्यक्रम समय के साथ पुराने हो चुके हैं। ऐसे में औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से पाठ्यक्रमों को आधुनिक बनाया जाएगा। विद्यार्थियों को उद्योगों की मांग के अनुसार व्यावहारिक और तकनीकी कौशल प्रदान किए जाएंगे। इससे डिप्लोमा छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा, रोजगार के बेहतर अवसर, तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक कौशल और व्यक्तित्व विकास का लाभ मिलेगा। साथ ही डिजिटल और उन्नत माध्यमों से पढ़ाई भी आसान होगी।
प्रधानाचार्य विमल कुमार ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह केंद्र इसी शैक्षणिक सत्र में शुरू हो जाएगा। इसके संचालन के बाद विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, अत्याधुनिक उपकरणों और उद्योग आधारित प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इससे छात्रों के कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें