फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ललौली का गोसेवक निकला साइबर ठगी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी सूरज निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज पिछले कुछ वर्षों से गोशाला और गोसेवा के नाम पर लोगों से चंदा जुटाता था। वह खुद को गोसेवा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पेश कर आर्थिक सहयोग मांगता था। साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
कानपुर पुलिस ने आरोपी को उसके दो साथियों के साथ शनिवार को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गोरक्षा सेवा मंच के नाम से बनाए गए ट्रस्ट के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए किया गया। खाते में दो वर्षों में करीब 36 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। साइबर पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से 178 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने करीब सात करोड़ रुपये फ्रीज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें